हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खैर तस्करी पर...

    खैर तस्करी पर बड़ा शिकंजा जाटोवाला में स्थानीय पुलिस, सीआईए, वाइल्ड लाइफ व वन विभाग विभाग की संयुक्त रेड, दो घरों से खैर की बड़ी खेप बरामद

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: खैर तस्करी पर बड़ा शिकंजा जाटोवाला में स्थानीय पुलिस, सीआईए, वाइल्ड लाइफ व वन विभाग विभाग की संयुक्त रेड, दो घरों से खैर की बड़ी खेप बरामद

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: खैर तस्करी के लिए कुख्यात जाटोवाला गांव में सोमवार को स्थानीय पुलिस, सीआईए, वाइल्ड लाइफ व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो घरों से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया गया। बरामद लकड़ी का वजन सौ किवंटल के लगभग है। जिसकी बाजार में लाखों रुपए कीमत बताई जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया, जबकि तस्करी से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल है। Pratap Nagar News

    खैर की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को जाटोवाला गांव में पूरे दिन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो अलग-अलग घरों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।

    सूत्रों के अनुसार यह गांव लंबे समय से खैर तस्करी के लिए बदनाम रहा है और यहां से अवैध रूप से लकड़ी की सप्लाई होने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। संयुक्त टीम की अचानक कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई संदिग्ध लोग घरों से बाहर निकलने से भी बचते रहे।

    वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खैर तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए संदिग्ध गांवों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में इससे पहले टीमों ने चिकन गांव में भी दबिश दी थी, जहां से भी भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की गई थी। Pratap Nagar News

    जांच में यह भी सामने आया है कि खैर तस्करी से जुड़े अधिकांश मामलों के तार जाटोवाला और चिकन गांव से जुड़े हुए मिलते हैं। इन दोनों गांवों में खैर तस्करी के सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन हैं। अधिकारियों के अनुसार अवैध कटाई और तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे गांवों में लगातार छापेमारी और सर्च अभियान जारी रहेगा।

    जांच अधिकारी गुरमेज ने बताया कि जाटोवाला गांव से दो घरों से छापेमारी में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की गई है। वाइल्ड लाइफ व वन विभाग की टीम साथ थी वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– Gurugram Fire News: कांकरौला में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की छह टीमों ने पाया काबू