हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशा तस्करों क...

    नशा तस्करों के घरों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी

    Fazilka News
    Fazilka News: शहीद ऊधम सिंह पार्क में पुलिस बल के साथ चेकिंग करते एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह।

    नशा तस्करी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: एसएसपी

    जलालाबाद (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Jalalabad News: फाजिल्का पुलिस ने गैंगस्टरों, नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन प्रहार चलाया। इस दौरान नशा तस्करों के घरों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह ने बताया कि टिवाणा, बाहमणीवाला और बल्लुआणा जैसे नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के आदी युवाओं को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। Fazilka News

    एसएसपी गुरमीत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अभियान के दौरान वे स्वयं मौके पर पहुंचे और शहीद ऊधम सिंह पार्क सहित अन्य हॉटस्पॉट इलाकों में चेकिंग की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का यह अभियान अपराध और नशे के खिलाफ लगातार जारी है। इस मौके पर उनके साथ उप-विभागीय डीएसपी जलालाबाद, थाना सिटी जलालाबाद के एसएचओ अंगरेज कुमार, एसएचओ वैरोका परमजीत सिंह दरोगा और भारी पुलिस बल मौजूद था। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– Depot Holder News: लापरवाह व भ्रष्ट डिपो होल्डर्स के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – राजेश नागर