हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश RWWCO News: र...

    RWWCO News: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने किया महिला रेलकर्मियों का सम्मान

    RWWCO News
    RWWCO News: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने किया महिला रेलकर्मियों का सम्मान

    नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन (Railway Women Welfare Central Organization) द्वारा नेशनल रेल म्यूज़ियम ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ श्री सतीश कुमार ने भारतीय रेल के प्रत्येक जोन, प्रोडक्शन यूनिट (ढव) और कुछ सार्वजनिक उपक्रमों (ढरव२) से चयनित 33 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नारी न सिर्फ पुरुषों के बराबर बल्कि उनसे अधिक काम कर देश के विकास में योगदान दे रही है। RWWCO News

    श्री सतीश कुमार ने भारतीय रेल में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेलवे में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हमारे संगठन की शक्ति और सफलता का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व ने भारतीय रेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने एक कविता का पाठ करते हुए कहा कि नारी मान है, सम्मान है। नारी हमारी संस्कृति की शान है। नारी शक्ति है, भक्ति है, नारी जीवन ज्योति की अभिव्यक्ति है।

    इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष श्रीमती (डॉ.) रूबी रानी सिंह ने महिला कर्मचारियों के सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की चर्चा की।इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती अमृता शर्मा , कोषाध्यक्ष श्रीमती निर्देश सिंह व संयुक्त सचिव श्रीमती अंजलि वर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। RWWCO News

    Cyclone Alfred News: ऑस्ट्रेलिया में मूसलाधार बारिश के बाद ब्लैकआउट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here