हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    ”हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक शुरू हो रेल सेवा”

    Hanumangarh News

    प्रधानमंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने की मांग दोहराते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम जंक्शन स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से सरदारशहर जिला चूरू तक लगभग 160 किलोमीटर लम्बे एरिया में कोई रेल सुविधा नहीं है। इस पर किसी भी केन्द्र सरकार की ओर से आज तक कोई विचार नहीं किया गया है। Hanumangarh News

    Viral Video: घूंघट ओढ़े गांव की सरपंच ने आईएएस के सामने ऐसी फर्राटेदार इंग्लिश बोली कि आईएएस देखती रह…

    रेल सुविधा न होने के कारण इस क्षेत्र का आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा। लगभग इस एरिया में अकाल जैसी ही स्थिति रहती है। ऐसे में रेल की सुविधा न होना कोढ़ में खाज का काम करती है। इस क्षेत्र में रेल सुविधा न होने से हनुमानगढ़, रावतसर, टिब्बी, पीलीबंगा, नोहर, सरदारशहर तहसील, श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ तहसील एवं बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील के लगभग 300 से अधिक गांव प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में यातायात के साधनों का पूर्ण अभाव है। अधिकांश क्षेत्र में केवल मात्र लिंक सडक़ें ही हैं। ऐसे में लोगो के लिए रोजगार घरेलू जरूरत का सामान खरीदने, सरकारी कार्यालयों में अपने कार्य करवाने एवं किसी रिश्तेदार मित्र के यहां आने-जाने के लिए पैदल चलने के साथ प्राइवेट बसों से आवागमन करना पड़ता है।

    लोगों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है

    इससे लोगों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है। रेल सुविधा न होने से यहां माल ढुलाई के साधन भी सहज उपलब्ध नहीं होते। इससे अन्य क्षेत्रों से माल भाड़ा ज्यादा लगता है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। छात्र-छात्राओं के लिए अच्छे स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेंटरों तक पहुंचने के लिए यातायात के प्राइवेट वाहनों का ही सहारा है। इससे यहां के आम आदमी का बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित है। इस क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां नहीं बढ़ पा रही। न ही कोई उद्योग धंधे विकसित हो रहे हैं। Hanumangarh News

    अगर इस क्षेत्र में रेल सेवा विकसित होती है तो जिप्सम के भण्डार से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है और ये क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र एवं सरदार शहर क्षेत्र को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए हनुमानगढ़ से सरदारशहर वाया रावतसर, पल्लू तत्काल रेल सेवा शुरू की जाए। इस मौके पर सुभाष पारीक, गुलशन सोनी, दीपक मोयल, विक्रम गोदारा, सूरज चौधरी, अजीत झा, योगेश, विपिन कुमार, तरुण खेमनानी, लीलाधर, दयानंद आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    Pradhan Mantri Awas Yojana: आवास योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! आज मिलेगी पक्के आवास की पहली किश्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here