हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी! उत्तर भारत में अब ठिठुराएगी ठंड

    Haryana-Punjab Weather

    Haryana-Punjab Weather Update: नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली एनसीआर में रविवार को मौसम की आँख मिचौली देखने को मिली। नोएडा में कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बूंदाबांदी का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी हल्की से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है। Haryana-Punjab Weather

    हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री से. पहुँचा | Haryana-Punjab Weather

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। रविवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंच सका। दिल्ली एनसीआर में रविवार को आसमान में बादल घुमड़ते रहे और सूर्य की किरणों को रोकते रहे। भारत सरकार के मौसम केन्द्र चंडीगढ़ के अनुसार रविवार को हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

    पंजाब में पठानकोट रहा सबसे ठंडा

    वहीं पंजाब में पठान कोट 4.5 डिग्री से. न्यूनतम तापमान के साथ सर्वाधिक ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया। इनके अलावा चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान पानीपत में 5.5, महेन्द्रगढ़ में 5.9, करनाल में 7, जीन्द में 7.2, सोनीपत 7.5, करनाल में 7.8, गुरुग्राम में 7.9, रोहतक 8.6, कुरुक्षेत्र में 8.7, भिवानी 8.9, अंबाला में 9, सरसा के नहर कॉलोनी ओटू में 9.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। Weather Update

    वहीं पंजाब के रूपनगर में 4.9, लुधियाना में 6.4, रोपड़ में 6.8,जालंधर में 7.3 और भटिण्डा में 9.2 डिग्री से. दर्ज किया गया। गौरतलब है कि उत्तर भारत में इन दिनों पछुआ पवन चल रही है जो कि सर्दी बढ़ने के पीछे एक प्रमुख कारण है। उत्तर भारत में ठंड अपना जोर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। इससे शीतलहर की स्थिति बन सकती है। Haryana-Punjab Weather

    Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बारिश व हिमपात की चेतावनी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here