हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Weather Alert...

    Weather Alert: तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने दी चेतावनी!

    Weather Alert
    Weather Alert: तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने दी चेतावनी!

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। IMD Alert: हिमाचल प्रदेश में आगामी सात दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 18 दिसंबर तक मौसम मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। वहीं लाहौल-स्पीति के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। वहीं राज्य के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। उधर बदले मौसम के बीच भारत मौसम विभाग ने हरियाणा पंजाब सहित दिल्ली एनसीआर में 15 दिसंबर तक शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। Weather Alert

    बुधवार को भी मैदानी क्षेत्रों में हरियाणा का हिसार व सोनीपत में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी प्रकार पंजाब के फरीदकोट में भी न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। फिलहाल रात्रि का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक नीचे चल रहा है। हिसार के बालसमंद में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ आईएमडी की सेट लहर की चेतावनी के बीच रात्रि के तापमान में अभी और भी गिरावट होने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावनाओं के बीच 15 दिसंबर को हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार अब आने वाले चार दिन तक लगातार शीत लहर चलेगी।

    दिल्ली एनसीआर में मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी | Weather Alert

    नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अब दिल्ली एनसीआर में मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी। आईएमडी व निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आगामी 10 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों को मानना है कि विशेषज्ञों दिल्ली एनसीआर में 20 दिसंबर तक ठंड अपना असली रूप दिखा सकती है। 15 दिसंबर के आसपास दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दिखाई देगा। रात्रि व दिन का तापमान करीब आने की वजह से ठिठुरन ज्यादा बढ़ेगी। इस परिवर्तनशील मौसम का असर दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। भारत मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर के आसपास कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

    हालांकि यह बारिश बहुत अधिक नहीं होगी, लेकिन यह ठंड को और बढ़ा सकती है। मध्यम स्तर की बारिश के कारण सड़कों पर फिसलने बढ़ाने की संभावना के बीच वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में एक बार फिर धुन्ध की चादर बनेगी,जो जनवरी तक बनी रहेगी। 20 दिसंबर तक यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। ठंड और बारिश के कारण यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। विशेषकर, हवाई यात्रा और रेल यात्रा में बदलाव की संभावना हो सकती है। क्योंकि धुंध की वजह से दृष्यता में कमी आने से परेशानी बढ़ सकती है। Weather Alert

    यह भी पढ़ें:– पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, हैंडग्रेनेड जब्त, दो गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here