हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather: चोपटा में बारिश, फसलों को मिली संजीवनी

    Sirsa Weather
    खेत में मिट्टी खोदकर बारिश के बारे में जानकारी जुटाता किसान।

    35 हजार हेक्टेयर जमीन अभी खाली, मात्र 27 हजार हेक्टेयर में हुई है बिजाई

    नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। राजस्थान की सीमा से सटे सरसा जिले के पैंतालिसा क्षेत्र में को हुई हल्की बारिश से जहां एक और गर्मी से राहत मिली। वहीं करीब 27000 हेक्टेयर में सावनी की फसल को भी फायदा हुआ है। क्षेत्र में अब तक 23000 हेक्टेयर में बीटी नरमा, 3000 हजार हेक्टेयर में देशी कपास, 320 हेक्टेयर में मूंगफली, 80 हेक्टेयर में समर मूंग और 100 हेक्टेयर में बाजरा, 300 हेक्टेयर में ज्वार और मात्र 10 हेक्टेयर में धान फसल की बिजाई की गई है। Sirsa Weather

    नरमे की बिजाई का समय बिता, अब ग्वार, बाजरे की बिजाई का समय बचा

    इस फसल को तो बारिश से संजीवनी मिल गई है। लेकिन इस बार नहरी पानी की कमी के कारण 35 हजार हेक्टेयर जमीन अभी खाली पड़ी है और किसानो को इस जमीन में बिजाई के लिए अभी ज्यादा बारिश का इंतजार है। अब बीटी नरमे की बिजाई का समय तो जा चुका है। अब तो ग्वार या बाजरे की ही बिजाई हो सकेगी। पिछली बार नरमा कपास की बिजाई करीब 36000 हजार हेक्टेयर में बिजाई की गई थी। इस बार करीब 10000 हेक्टेयर कम रह गई है।

    किसानों का कहना है की क्षेत्र में बारिश से देशी कपास व बीटी नरमे की फसल को राहत मिली है, वहीं लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है। किसान महेंद्र सिंह, शिव शंकर, राकेश कुमार, जगदीश, राम कुमार ने बताया कि इस समय हो रही हल्की बारिश से सावनी की फसल को काफी फायदा होगा। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से धूल भरी आंधी चल रही थी जिसकी वजह फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। अब जो बारिश हुई है इससे धूल मिटी के साथ साथ गर्मी से भी निजात मिली है। Sirsa Weather

    अब किसानों को फसल का उत्पादन भी ठीक होने की उम्मीद | Sirsa Weather

    अब किसानों को फसल का उत्पादन भी ठीक होने की उम्मीद बढ़ गई है। इनका कहना है की इस बार नहरी पानी में कटौती से बिजाई का क्षेत्रफल घट गया है। अब ग्वार बाजरे की ही बिजाई की जा सकेगी। पैतालिसा क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा नवाबाद, जसानियां, राजपुरा साहनी, गुसाई आना, बकरियांवाली, गुड़िया खेड़ा, माधोसिंघाना, ढूकड़ा, सहित कई सहित कई गांवों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, बारिश से फसलों का उत्पादन भी बेहतर होगा। किसानों का कहना है कि अभी तक हल्की बारिश हुई है और ज्यादा बारिश होने पर बिरानी जमीन में ग्वार बाजरे की भी बिजाई की जा सकेगी।

    अभी बारिश का मौसम शुरू हुआ है। बारिश सावनी की फसल के लिए फायदेमंद है। अब बारिश होने पर ग्वार, बाजरा, मूंग की बिजाई ही की जा सकती है।
    – डॉ शैलेंदर सहारण, कृषि विकास अधिकारी नाथूसरी चौपटा। Sirsa Weather

    Free Medical Camp in Kaithal: मानवता भलाई केंद्र, कैथल में निशुल्क जाँच शिविर में 630 मरीजो ने करवाई जाँच