हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा-पंजाब...

    हरियाणा-पंजाब में बारिश ने बढ़ाई ठंड

    Cold start in the country

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब ,हरियाणा और चंडीगढ़ में आज तेज हवा के साथ आई बारिश से ठंड बढ़ गयी तथा अगले चौबीस घंटों में अनेक स्थानों पर बारिश तथा कहीं कहीं भारी बारिश और गरज के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमोत्तर में आज कई स्थानों पर बारिश होने और कहीं कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं । क्षेत्र में कल से बादल छाये रहे तथा कुछ स्थानों पर बारिश हुई । हिसार सात मिलीमीटर ,करनाल पांच मिमी , नारनौर सर्वाधिक 43 मिमी ,रोहतक 21 मिमी, भिवानी सात मिमी , अमृतसर सात मिमी , पठानकोट 10 मिमी सहित कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। चंडीगढ़ सहित कई इलाकों में आज दोपहर तेज हवा चली और दिन में हल्की बारिश हुई ।

    बादलों के कारण रात के पारे में वृद्धि हुई तथा चंडीगढ ,अंबाला ,रोहतक ,सिरसा का पारा क्रमश: 14 डिग्री , हिसार 12 डिग्री ,करनाल 15मिमी ,अमृतसर 13 डिग्री , लुधियाना 12 डिग्री ,पटियाला 15 डिग्री , पठानकोट 13 डिग्री , आदमपुर 12 डिग्री , हलवारा 13 डिग्री , बठिंडा 13 डिग्री, गुरदासपुर 10 डिग्री और दिल्ली का पारा 13 डिग्री रहा। हिमपात के साथ बारिश ने कश्मीर घाटी को जमा दिया है तथा श्रीनगर का पारा शून्य से एक डिग्री कम ,जम्मू 11 डिग्री रहा । घाटी में हिमपात तथा बारिश हुई ।

    हिमाचल प्रदेश में हिमपात तथा बारिश होने से समूचा राज्य प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। ऊंचाई वाले इलाकों में कल से हिमपात हो रहा है जिससे शिमला छह डिग्री , मनाली चार डिग्री , नाहन आठ डिग्री , उना नौ डिग्री ,सोलन आठ डिग्री , कल्पा में 17 सेंटीमीटर तक हिमपात तथा पारा शून्य रहा । भुंतर आठ डिग्री , धर्मशाला पांच डिग्री , मंडी आठ डिग्री , कांगडा 10 डिग्री ,सुंदरनगर आठ डिग्री रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।