
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab Weather Alert: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से 24 जून तक क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं। 19 जून को येलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी तेज हवा चलना आंधी तूफान आना और बिजली चमकने के साथ-साथ तेज बारिश का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
हरियाणा में 17 जिलों में बारिश का अलर्ट | Haryana Punjab Weather Alert
वहीं हरियाणा के मौसम विभाग ने भी 17 शहरों में अलर्ट जारी किया हुआ है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। अब प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होगा। 29 जून को मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
22 जून को बारिश की संभावना
22 जून को आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम वर्षा की संभावना है। शाम व रात के समय फिर से बिजली के साथ गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 जून को तापमान में गिरावट के साथ 35 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है। गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहेगी। 24 जून को मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दिन भी हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और तेज हवाओं की आशंका है। तापमान सामान्य से कम बना रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
लगातार बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एनसीआर में मानसून पूर्व की बारिश ने दस्तक दे दी है और मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है। तापमान में गिरावट से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी हो रही है। Haryana Punjab Weather Alert
यह भी पढ़ें:– Employment News: इन 5 नौकरियों में है गजब की सैलरी, जल्दी करें आवेदन वरना निकल जाएगी तारीख