हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चंडीगढ़ में कु...

    चंडीगढ़ में कुछ मिनटों में 51 मिमी. बारिश दर्ज

    Rain in Chandigarh sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से औसत बारिश हुई तथा वीरवार तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

    मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है तथा वीरवार को भारी बारिश हो सकती है। शहर में दोपहर कुछ देर में भारी बारिश हुई और 51 मिमी. तक दर्ज की गई, जिससे पारा 34 डिग्री रह गया। अंबाला 14 मिमी. तथा पारा 35 डिग्री, हिसार 27 मिमी. बारिश तथा पारा 35 डिग्री, करनाल 34 डिग्री, नारनौल तीन मिमी. बारिश तथा 31 डिग्री पारा, गुडगांव 24 डिग्री, भिवानी 33 डिग्री तथा बारिश 22 मिमी. हुई। सरसा में 35 मिमी. बारिश तथा पारा 34 डिग्री, अमृतसर 34 डिग्री, लुधियाना 43 मिमी. और पारा 33 डिग्री, पटियाला 30 मिमी. तथा पारा 34 डिग्री, पठानकोट 34 डिग्री, हलवारा 33 डिग्री रहा। बठिंडा 58 मिमी. तथा पारा 35 डिग्री, फरीदकोट 34 डिग्री, गुरदासपुर 33 डिग्री रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।