हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बारिश

    Rain,  Dusty, Storm, Delhi

    उत्तर भारत में बरसात से लोगों को मिली राहत

    नई दिल्ली/मुंबई (एजेंसी)। दिल्ली में एक बार फिर तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। बदले मौसम की वजह से दृश्यता कम हो गई है। सड़कों पर अंधेरा छा गया। कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से यहां आने वाली फ्लाइट्स का रास्ता बदल दिया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मानसून के पहले की बारिश हुई। इन राज्यों में बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 48 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुंबई के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया और रेल एवं विमानन सेवाएं प्रभावित हो गई।

    मौसम विभाग ने शहर में मॉनसून के दौरान मूसलाधार बारिश होने का पूवार्नुमान जताया था। मुंबई में मानसून आने की सामान्य तिथि 10 जून है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने स्थानीय लोगों को बारिश के कारण होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए कई एहतियाती कदम उठाये हैं। शहर के लोगों को अपने-अपने घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर बीएमसी ने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिये हैं।
    कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में वक्त से पहले मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया।