हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बरसात बनी आफत...

    बरसात बनी आफत, मुश्किल में कर्नाटक

    It rained, Karnataka in trouble

    परेशानी। 15 जिलों में बाढ़ के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, मदद का इंतजार

    •  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
    •  मुख्यमंत्री बी.एस. येद्दियुरप्पा ने किया हवाई दौरा

    बेलगावी (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ की समस्या निपटने के लिए कर्नाटक सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। उत्तर कर्नाटक के 15 जिले तथा पश्चिमी घाट के अंतर्गत आने वाले तटीय तथा पर्वतीय जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिंह ने कर्नाटक सरकार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 10 हेलिकॉप्टरों के साथ-साथ और राहत टीमों को भेजने का भरोसा दिया है।

    सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से दूरभाष पर बातचीत के दौरान केंद्रीय राहत टीमों को भेजने का आश्वासन दिया। इस बीच येदियुरप्पा ने वीरवार को महाराष्ट्र से सटे कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित जिलों को दौरा किया। वह बेलगावी शहर के कई क्षेत्रों में गए और बाढ़ प्रभावित लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से अर्जियां भी लीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।