हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब क्षेत्र में अ...

    क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में बारिश के आसार

    Rainfall

    बारह दिसंबर से तेरह दिसंबर के दौरान सुबह शाम क्षेत्र में कहीं कहीं घने कोहरे की चेतावनी | Rainfall

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में हिमपात तथा पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों के दौरान हल्की बारिश (Rainfall) की संभावना है।

    मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटों में हरियाणा में कहीं -कहीं हल्की बारिश तथा पंजाब में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। बारह दिसंबर से तेरह दिसंबर के दौरान सुबह शाम क्षेत्र में कहीं कहीं घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। क्षेत्र में हवा के बीच सोमवार को हल्के बादल छाये रहे। चंडीगढ़ इस मौसम का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम पारा सात डिग्री ,हिसार सात डिग्री ,दिल्ली सात डिग्री रहा ।अंबाला आठ डिग्री ,करनाल 10 डिग्री ,नारनौल आठ डिग्री ,भिवानी तथा सिरसा 10 डिग्री ,अमृतसर 11 डिग्री रहा ।

    लुधियाना आठ डिग्री ,पटियाला नौ डिग्री ,पठानकोट नौ डिग्री , आदमपुर आठ डिग्री , हलवारा तथा बठिंडा का पारा क्रमश: नौ डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा दो डिग्री ,जम्मू 10 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में बादल छाये हुये हैं तथा बारिश अथवा बर्फ गिरने के आसार हैं । मनाली का पारा दशमलव छह डिग्री ,शिमला तीन डिग्री ,भुंतर एक डिग्री धर्मशाला छह डिग्री ,मंडी चार ,सुंदरनगर दो ,नाहन पांच ,उना पांच , सोलन एक और कल्पा का पारा शून्य से नीचे दो डिग्री रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।