हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Raj Kushwaha ...

    Raj Kushwaha Sister Statement: राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने वाले राज कुशवाहा की बहन ने किये एक के बाद एक कई बड़े खुलासे!

    Raj Kushwaha Sister Statement
    Raj Kushwaha Sister Statement: राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने वाले राज कुशवाहा की बहन ने किये एक के बाद एक कई बड़े खुलासे!

    ‘मेरा भाई सोनम को दी-दी कहकर बुलाता था’

    Raja Raghuvanshi murder case Update: इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बनाए गए राज कुशवाहा को लेकर उसके परिवार ने गहरा आक्रोश और दुख प्रकट किया है। राज की बहन और मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका बेटा और भाई निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए राज को न्याय दिलाने की मांग की। Raj Kushwaha Sister Statement

    राज कुशवाहा की बहन ने कहा, “मेरा भाई ऐसा जघन्य कृत्य कर ही नहीं सकता। वो तो सोनम को दीदी कहता था। दोनों के बीच मालिक और कर्मचारी जैसा रिश्ता था। फिर यह ‘रिलेशनशिप’ वाली बात कहां से आई? यह पूरी तरह निराधार है।” उन्होंने आगे कहा कि राज ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और अब उसकी गिरफ्तारी से पूरा परिवार संकट में है।

    राज की बहन ने यह भी बताया कि उनके पिता का देहांत कोरोना काल में हो चुका है और घर में अब सिर्फ मां और तीन बहनें हैं। “राज ही हम सबकी जिम्मेदारी उठाता था। अब उसे बेवजह फंसाया जा रहा है,” उन्होंने कहा। राज की मां ने भी पत्रकारों से बातचीत में बेटे की बेगुनाही की बात दोहराई। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा निर्दोष है, पुलिस झूठ बोल रही है। वह मेहनती और जिम्मेदार लड़का है, उस पर परिवार की जिम्मेदारी है। वह ऐसा काम कर ही नहीं सकता।”

    क्या कहती है पुलिस? | Raj Kushwaha Sister Statement

    सोनम और राज कुशवाहा के बीच कथित रूप से लगातार बातचीत के साक्ष्य कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से सामने आए हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर इंदौर और शिलॉन्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राज को हिरासत में लिया गया। वहीं सोनम पहले ही गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर चुकी है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12:40 बजे सोनम को पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी ले जाया जाएगा, जहां से सड़क मार्ग से उसे शिलॉन्ग पहुंचाया जाएगा। मेघालय पुलिस ने पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर उसे हिरासत में लिया है।

    राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 20 मई को हनीमून पर मेघालय गए थे और 23 मई से लापता थे। 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला, जिससे मामला गुमशुदगी से हत्या में तब्दील हो गया। इस केस में अब तक सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े इस प्रकरण में जहां एक ओर पुलिस जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपी के परिजन इसे गहरी साजिश बता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

    Los Angeles Violence: लॉस एंजिल्‍स में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी ने लिया ये बड़ा …