हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ राजस्थान उपचु...

    राजस्थान उपचुनाव: बेनीवाल का वसुंधरा पर चुनाव में कांग्रेस की मदद करने का आरोप

    Rajasthan by-election: Beniwal accused Vasundhara of helping Congress in elections

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह से की शिकायत

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया है। बेनीवाल ने ट्वीट कर इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से शिकायत कर इन दोनों नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव और अब खींवसर उपचुनाव में भी श्रीमती वसुंधरा राजे और खान रालोपा का भाजपा के साथ गठबंधन के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव में खुले आम मदद की, इन पर कार्यवाही की जानी चाहिए। पिछले लोकसभा चुनाव के समय रालोपा एवं भाजपा के बीच गठबंधन हुआ था और बेनीवाल नागौर से सांसद चुने गए थे। इसके बाद हाल में खींवसर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भी गठबंधन जारी रहा।

    गत 24 अक्टूबर को उपचुनाव परिणाम में हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई एवं रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल संभावना से बहुत कम अंतर करीब साढ़े हजार से चुनाव जीता। जबकि लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में रालोपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों में करीब 55 हजार का अंतर रहा था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।