हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा

    Haryana News
    Haryana News: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा

    Haryana News:  तोशाम (हरियाणा)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पैसे लगते थे लेकिन इसके बाद डबल इंजन की सरकार में युवाओं को रोजगार और किसानों को सम्मान मिल रहा है और विकास की रफ्तार दोगुनी हो गई है। श्री शर्मा शुक्रवार को हरियाणा के तोशाम विधानसभा क्षेत्र के बापोड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा को जवान और किसान की धरती बताते हुए कहा कि मेहनतकश किसान देश को आगे बढ़ाता है और किसान का बेटा मां भारती की सेवा में समर्पित रहता है लेकिन कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए।

    उन्होंने कहा कि मां भारती के सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को शिक्षा और प्रगति के सपनों के साथ गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाई लेकिन आजादी के बाद लम्बे समय तक कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आधार पर शासन किया। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीबों से कभी कोई नाता नहीं रहा जबकि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने देश में विकास की परिभाषा को बदल दिया। गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों से लेकर आतंकवाद के खात्मे सहित हर क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) के इस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है तथा आज दुनिया में भारत का झण्डा बुलन्द हो रहा है। Haryana News

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को झूठी चुनावी घोषणाओं और घोटालों का पुलिन्दा बताते हुए कहा कि वह हमेशा से सिर्फ चुनावों के समय झूठी घोषणाएं करती आई है। आमजन को कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्रों को देखना चाहिए। शर्मा ने कहा कि देश को मजबूत रखने और दुनिया में भारत को प्रथम बनाने के लिए केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने आह्वान किया कि मजबूत राष्ट्र और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए हरियाणा में भाजपा की जीत की हेट्रिक के साथ तोशाम प्रत्याशी श्रुति चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। Haryana News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here