हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश राजस्थान के स...

    राजस्थान के सीएम गहलोत पहुंचे दिल्ली, आज सोनिया गांधी से मिलेंगे

    Jaipur News
    Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात दिल्ली पहुंच गए। गहलोत ने जोधपुर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ चार्टर्ड विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री भवन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गहलोत के दो दिन वहां ठहरने की संभावना है। हालांकि, गहलोत के दिल्ली में कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बुधवार को गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने की संभावना है।

    इस दौरान राज्य मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियां और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस प्रमुख के साथ बैठकों के दौरान राजस्थान में आसन्न कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए नामों को अंतिम रूप दे सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।