अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अजमेर में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों ने फसलें नष्ट होने पर जिला कलेक्टर लोकबंधु से मुआवजे की मांग की है। मुवावजे की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उन्हें मुआवजे का भुगतान करवाया जाए। अजमेर जिले के कई गांवों में भारी संख्या में पहुंचे कृषकों ने बताया कि भारी बरसात से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई हैं। खराबे के नमूने के रूप में फसल की डाली लेकर आए एक किसान ने बताया कि वर्षा के पहले किसानों ने खेतों में मूंग, सेम, सहित कई सब्जियां बोई थीं जिन पर किसानों ने हजारों रुपए खर्च किए, लेकिन भारी बरसात के चलते बहुत खराबा हो गया। किसानों ने जिला कलेक्टर से खराबे की गिरदावरी की भी मांग की है जिससे किसानों को मुआवजा राशि शीघ्र मिल सके। वहीं सरकार भी किसानों को जल्द ही राहत दे सकती है।
ताजा खबर
विधायक पठाणमाजरा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
पुलिस ने तीन बार लिया था ...
Bomb Threat: फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
कुछ महीने पहले भी मिली थी...
सचिव सुदेश कुमारी ने मंडी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। To...
अदालतों का काम बड़े स्तर पर प्रभावित, जाँच में जुटी पुलिस संगरूर अदालत कॉम्पलेक्स में ‘बम’ रखने की धमकी निकली ‘अफवाह’
अदालतों का काम बड़े स्तर प...
खराब ड्राइविंग का विरोध किया तो दंपत्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
पुलिस ने आरोपियों को किया...
शहर की सड़कों पर ‘मौत का कहर’ ओवरलोड रेत-बजरी वाहन बन रहे यमदूत, प्रशासन बेखबर
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...
Operation Muskaan: सीडब्ल्यूसी ने तीन मासूमों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...















