हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सतगुरु बिन कभ...

    सतगुरु बिन कभी समझ ना पाते, पाखंड से कभी निकल ना पाते…

    Rajasthan Namcharcha

    ब्लॉक धौलपुर राजस्थान में नामचर्चा का आयोजन

    • -कविराजों ने पवित्र ग्रंथों के माध्यम किया गुरु महिमा का गुणगान

    धौलपुर (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक धौलपुर (राजस्थान) में नामचर्चा (Rajasthan Namcharcha) आयोजित की गई। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चा में कविराजों ने कभी तेरे चरणन न छोड़ेंगे हम, चाहे ये मन करे लाखों सितम्…,बंदे वोही जगत में काम के सतगुरु जो हैं दीवानें तेरे नाम के…पाया है जब से सतगुरु तेरे चरणों में ठिकाना, हुआ तेरा ही दीवाना…सतगुरु बिन कभी समझ ना पाते, पाखंड से कभी निकल ना पाते…इत्यादि भजन बोलकर ‘सतगुरु’ का गुणगान किया।

    ब्लॉक के जिम्मेवारों ने साध-संगत को सरसा दरबार में चल रही सेवाओं के बारे में बताया। साध-संगत को संबोधित करते हुए जिम्मेवारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत दिन-रात मानवता भलाई के कार्यों में लगी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here