हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ऑल इंडिया चैं...

    ऑल इंडिया चैंपियनशिप में उपविजेता रही राजस्थान की टीम

    Tibby News
    ऑल इंडिया चैंपियनशिप में उपविजेता रही राजस्थान की टीम

    टिब्बी (सच कहूँ न्यूज)। श्रीनगर जम्मू कश्मीर में आयोजित 9वें फेडरेशन कप ऑल इंडिया चैंपियनशिप (Federation Cup All India Championship) में राजस्थान की टीम उपविजेता रही। टीम में सात खिलाड़ी मनीषा (कप्तान) आरती, मनमीत, दीपिका, कौशल्या, उषा, निशा यह सात खिलाड़ी टिब्बी क्षेत्र के श्री सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान विद्यालय से हैं। Tibby News

    टीम सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने भूटान जाएगी | Tibby News

    टीम के कोच हंसराज और मनीषा ने बताया यह सातों खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली एशिया कप सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भूटान जाएंगे। उन्होंने सिद्धि विनायक संस्था का धन्यवाद व्यक्त किया कि उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया। ब्लॉक स्तर पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान विद्यालय के 17 वर्षीय छात्रा टीम ब्लॉक स्तरीय फाइनल विजेता रही। Tibby News

    19 वर्षीय छात्रा टीम ब्लॉक स्तरीय फाइनल उपविजेता रही। 19 वर्षीय छात्र टीम ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट में तृतीय स्थान पर रही। श्री सिद्धि विनायक विद्यालय की दोनों छात्रा टीमों 17 वर्षीय और 19 वर्षीय और19 वर्षीय छात्र टीम ने जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। दोनों टीम और उनके कोच को श्री सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान विद्यालय के निदेशक गौरीशंकर कल्याणी ने बधाई और शुभकामनाएं दी। Tibby News

    यह भी पढ़ें:– Railway News: यात्रीगण ध्यान दें! 8 से 11 सितंबर को कहीं जाने से पहले यह जानना जरूरी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here