हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ राजस्थान: भरत...

    राजस्थान: भरतपुर जिले में तीन बदमाश गिरफ्तार

    Encounter

    अलवर (एजेंसी)। राजस्थान में भरतपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो गाड़ी खरीदने आए दो युवकों के साथ धोखाधडी एवं पांच लाख रुपए लूटने का प्रयास करने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर थाना अधिकारी हरजी लाल यादव ने बताया कि रविवार को नगर थाने के सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार के दौरान कस्बा नगर में सीकरी मार्ग रेलवे फाटक के पास अमित कुमार रामपुरा गाँव विहार निवासी ने थाने आकर सूचना दी की हम लोग ओलेक्स पर सकार्पियो गाड़ी का विज्ञापन देखकर उसे खरीदने के लिए नगर आए थे।

    कुछ बदमाशों ने उनसे स्कार्पियो गाड़ी दिखाने से पूर्व गाड़ी की आधी रकम मांगने लगे जिसको हमने पहले गाड़ी दिखाने की लिए कहा तो नगर सीकरी मार्ग के रेलवे फाटक के पास ले जाकर हमारे साथी संतोष कुमार बिहार निवासी से मारपीट कर रुपये छीनने की नीयत से हथियार दिखा कर जबरन मोटरसाकिल पर बैठाकर सीकरी की तरफ ले गए है। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया जबकि तीन बदमाश भाग निकले। पकड़े गये बदमाशों से एक तमंचा एवं दो कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सीकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।