हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अयोध्या में र...

    अयोध्या में राम मंदिर चाहते थे राजीव गांधी – दिग्विजय

    Rajiv Gandhi wanted Ram temple in Ayodhya - Digvijay
    भोपाल l कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि दिवंगत राजीव गांधी चाहते थे कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने और ‘राम लला’ वहां विराजें। सिंह ने ट्वीट के जरिए यह बात कही है। उन्होंने लिखा है ‘हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं! और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। स्व राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।’ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा है ‘रही बात मुहुर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिंदू ऐसे होंगे, जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। मैं तटस्थ हूं इस बात पर कि 5 अगस्त को शिलान्यास का कोई मुहुर्त नहीं है। ये सीधे सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।