हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दुनिया को देख...

    दुनिया को देखती रहेंगी माता राजकुमारी इन्सां की आँखें

    Eye Donation

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गांधी नगर कृष्णा कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय माता सचखंडवासी राजकुमारी इन्सां आज भले ही दुनिया में न हो, परंतु उनकी (Eye Donation) आँखें दुनिया को देखती रहेंगी। डेरा सच्चा सौदा की ब्लड व आई डोनेशन समिति के जिम्मेवार मनीष इन्सां ने बताया कि माता राजकुमारी इन्सां अपनी श्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उन्होंने जीते जी ही पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया हुआ था।

    परिजनों ने सचखंडवासी राजकुमारी की अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उनके नेत्रदान करने का निर्णय लिया। सूचना मिलने पर भिवानी के जालान (Eye Donation) आँखों के अस्पताल से डॉ. नीरू व सहयोगी रेखा की टीम उनके घर पहुंची तथा राजकुमारी की आँखें सुरक्षित रख ली। जिनका उपयोग किसी नेत्रहीन को दृष्टि देने में किया जाएगा। वे अपने पीछे एक बेटा प्रदीप इन्सां, दो बेटियां और-दोहतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस मौके पर भिवानी के आई डोनेशन टीम के जिम्मेवार मनीष इन्सां, मनोज इन्सां, सेवादार पंकज इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, अनिल इन्सां, प्रदीप इन्सां, हरीश, गुलशन, बहन उषा इन्सां, बहन वीना, बहन कैलाश मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here