हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी फेस्ट का...

    मोदी फेस्ट कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ ने पाक पर साधा निशाना

    Rajnath Singh

    ‘जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी सबक सिखाएंगे’

     सीमाओं को चाक-चौबंद बनाएंगे

    जयपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर बोलते हुए कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए सीमाओं को अधिक चाक चौबंद बनाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर सबक सिखाएंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जयपुर की मुहाना मंडी क्षेत्र में ‘मोदी फेस्ट’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से कुछ आतंकवादियों ने रात के अंधेरे में हमारी सीमा में घुसकर जवानों पर कायरना हमला किया।

    इसके जवाब में हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उन्हें करारा सबक सिखाया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस पार ही नहीं उस पार भी जाकर सबक सिखाएंगे। भारत अब कमजोर भारत नहीं, बल्कि ताकतवर देश बन चुका है।

    सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भारत की सीमाओं को और अधिक चाक चौबंद बनाएंगे ताकि दूसरे देश का व्यक्ति भारत सरकार की इजाजत के बिना देश में प्रवेश नहीं कर सके।

    तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं

    गृहमंत्री ने कहा कि दुनिया में पहले भारत की गणना पिछड़े देशों में होती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन साल में काफी विकास हुआ है और अब भारत की गणना दुनिया में तेजी से विकास की ओर बढ़ते देश के रूप में हो रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले तीन साल में केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मोदी का काले धन को भारत लाने का फैसला साधारण नहीं था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।