हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश दुनिया में बज...

    दुनिया में बज रहा ‘नाटो-नाटो’ का डंका, राज्यसभा में खुशी

    Natu-Natu

    नाटू नाटू और एलीफेंट विहस्पर्स को ऑस्कर मिलने से राज्यसभा में खुशी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत में और भारतीयों द्वारा निर्मित डाक्टूमेंट्री फिल्म ‘एलीफेंट विहस्पर्स’ और फिल्म आरआरआर के गाने ह्यनाटू नाटूह्ण को ऑस्कर 95 में पुरस्कृत होने पर मंगलवार को राज्यसभा में समवेत स्वर में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों फिल्मों के निर्माण समूह की भूरि -भूरि प्रशंसा की गयी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें दी गयीं।

    यह भी पढ़ें:– कहासुनी के बाद युवक का अपहरण, लाठी-डंडों से पीटा

    राज्यसभा की सुबह कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को एलीफेंट विहस्पर्स और फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को आॅस्कर 95 में पुरस्कृत होने की जानकारी दी और कहा कि इस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है जिसका उत्सव मनाया जाना चाहिए। पूरा सदन एलीफेंट विहस्पर्स और फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू के निमार्ताओं का अभिनंदन करता है और उन्हें शुभकामनाएं देता है।,

    उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि आरआरआर फिल्म की पटकथा लेखक बीरेंद्र प्रसाद इसी सदन के सदस्य हैं। यह सदन उन पर गर्व करता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसदों के लिए दोनों फिल्मों को दिखाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कई सदस्यों ने एलीफेंट विहस्पर्स फिल्म स्कूली बच्चों को दिखाने की मांग की जिससे वे प्रकृति के प्रति संवेदनशील हो सकें। ससंदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस अवसर पर शुभकामनायएं दी। सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि एलीफेंट विहस्पर्स भारतीयता का प्रतीक है और यह प्रकृति के प्रति भारतीय सोच को दशार्ती है। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने भारतीयता को विश्व पटल पर रख दिया है। सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने फिल्म निमार्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रथम बार है जब दक्षिण भारतीय सिनेमा को ऐसा सम्मान प्राप्त हुआ है।

    यह भारतीयता का सम्मान

    बीजू जनता दल(बीजद) के अमर पटनायक ने कहा कि एलीफेंट विहस्पर्स और फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू के सम्मानित होने से प्रत्येक भारतीय खुश है। यह प्रकृति के प्रति प्रेम को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि ओटीटी भारत में बढ़ रहा है और भारत डिजिटल रुप से सशक्त हो रहा है। समाजवादी पार्टी की जया बच्चन ने कहा कि पूरे फिल्म उद्योग की ओर से वह सदन का आभार प्रकट करती हैं और यह संपूर्ण भारतीय सिनेमा की शक्ति का प्रतीक है।

    भारतीय सिनेमा विश्व पटल पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों का पुरस्कृत होने में भारतीय बाजार की भूमिका है और यह केवल एक शुरूआत भर है। नामित सदस्य सोनलमान सिंह ने कहा कि नाटू नाटू शब्द नटराज से बना है और एलीफेंट विहस्पर्स में गणेश हैं। वास्तव में आॅस्कर 95 में भारतीय संस्कृति का सम्मान किया गया है। बीजद के प्रसन्ना नंदा ने कहा,‘यह सम्मान हमारी कल्पना से परे हैं। यह भारतीयता का सम्मान है। यह भारत का दिन है।

    एलीफेंट विहस्पर्स बच्चों को दिखाने की व्यवस्था की जानी चाहिए

    भारतीय जनता पार्टी के जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि यह आरआरआर फिल्म उपनिवेशवाद के विरुद्ध है और भारतीयता का उत्सव है। डीएमएमके के वाइको ने कहा कि यह वंदेमातरम है। भारत जय हो भारत जय हो। अन्नाद्रमुक के थंबी दुरई ने कहा कि एलीफेंट विहस्पर्स बच्चों को दिखाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। विशेष रुप से पहाडी और वन क्षेत्र में इससे हाथी प्रबंधन में मदद मिलेगी। तृणमूल कांग्रेस के डॉ. शांतनू सेन और सुखेंदू शेखर राय, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन, शिवसेना की प्रियंका चतुवेर्दी,

    भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश जावडेकर, सीमा द्विवेदी, सी एम रमेश, जग्गेश और सुधांशू त्रिवेदी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनोय विस्वम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान, भारत राष्ट्र समिति के के केशव राव, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा, टीएमसी – एम के जी के वासन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी, डीएमके के पी विल्सन, आईयूएमएल के अब्दुल वहाब और वाईएसआरसीपी के विजय साई रेड्डी ने भी फिल्म निमार्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here