हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा माउंट एवरेस्ट...

    माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराएंगे ‘राकेश कादियान’

    Rakesh

    4 अप्रैल से शुरू होगा होगा सफर, 10 जून-2021 को आएंगे वापिस

    • जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी कर चुके हैं हासिल

    • राज्य और रराष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में प्राप्त कर चुके हैं 40 स्वर्ण व 37 रजत पदक

    सच कहूँ/इन्द्रवेश भिवानी। जिला जेल में कार्यरत राकेश कादियान जिला भिवानी, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने के लिए 4 अप्रैल को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए जाएंगे। वे इस अभियान पर 4 अप्रैल को शुरू करके 10 जून 2021 को वापिस आएंगे। गौरतलब होगा कि इससे पहले भी राकेश कादियान दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर केवल 15 घंटे ओर 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 42 वर्ष की उम्र में भारत देश का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुके हैं।

    माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी के लिए राकेश कादियान ने लेह लद्दाख की पर्वत चोटी कांग यात्से-1 को जो 6400 मीटर ऊंची है पर तिरंगा फहराया है। राकेश कादियान जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी अपने नाम कर चुके हैं। कादियान वर्ष 2019 में उत्तराखंड हिमालय की पर्वत चोटी माउंट सतोपंथ जो 7100 मीटर ऊंची है पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं। वह राज्य और रराष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में अब तक 40 स्वर्ण पदक तथा 37 रजत पदक जीत कर भिवानी जिले का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुके हंै।

    35 लाख आएगा खर्च, मांगी आर्थिक सहायता

    राकेश कादियान ने बताया कि अब वह माउंट एवरेस्ट 8848 मीटर ओर माउंट लोहतसे 8516 मीटर ऊंची चोटी पर नेपाल की तरफ से तिरंगा फहराकर जिला, प्रदेश तथा देश का दोनों चोटियों पर एक साथ तिरंगा फहराने वाला प्रथम पर्वतारोही बन जाएंगे। राकेश कादियान ने बताया कि उसको इस अभियान में कुल 35 लाख रुपये खर्च करने होंगे जो उनके लिए बहुत ज्यादा है, क्योंकि वे जेल विभाग के छोटे से कर्मचारी हैं। इसलिए उन्होंने अपील की है कि यदि जिला प्रशासन और जिला का कोई उद्योगपति या सामाजिक संस्था अगर उनकी आर्थिक मद्द करता है तो वे इस अभियान को पूरा करके समस्त विश्व में देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।