हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी उचित मुआवजा द...

    उचित मुआवजा देकर किसानों के साथ न्याय करें: राकेश टिकैत

    Noida News
    Noida News: उचित मुआवजा देकर किसानों के साथ न्याय करें: राकेश टिकैत

    भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने  यमुना प्राधिकरण के सीईओ के साथ बैठक उठाए किसानों के मुद्दे | Noida News

    • यमुना एक्सप्रेस-वे से प्रभावित लोगों को मिलेगा1689 करोड़ का मुआवजा: डॉ. अरुणवीर सिंह
    • सीईओ बोले,जिन किसानों की यमुना एक्सप्रेसवे में जमीन गई है, उनको 64.7 फीसदी  एक्स्ट्रा मुआवजा

    ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुद्दों पर वार्ता करने भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  यमुना विकास प्राधिकरण किसानों के साथ पहुंचे। और उन्होंने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह से किसानों के मुद्दों  पर गंभीरता से वार्ता  की। वार्ता  में आश्वासन दिया गया  कि गौतमबुद्ध नगर से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस-वे से प्रभावित सभी किसानों को 64 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी हो गई है। मार्च 2025 तक सभी किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।  भारतीय किसान यूनियन ने खुशी जाहिर की है और किसानों ने आभार जताया। Noida News

    यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा  कि अब किसानों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। जिन किसानों की यमुना एक्सप्रेसवे में जमीन गई है, उनको 64.7 फीसदी  एक्स्ट्रा मुआवजा मिलेगा। ऐसे करीब 50 हजार किसान हैं। यह किसानों के लिए बेहद अच्छी और खुशी की खबर है। इन किसानों को 1,689 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। Noida News

    प्राधिकरण 30 सितंबर से बंटेगा  मुआवजा !

    सीईओ ने कहा कि बोर्ड बैठक के बाद मुआवजा देने का काम शुरू हो जाएगा। प्रयास है कि आगमी 30 सितम्बर 2024 तक 845 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दे दिया जाएं। बाकी को भी जल्द एक्स्ट्रा पैसा जल्द मिलेगा। वैसे सभी किसानों को 1,689 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना हैं। यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा के किसानों की जमीन पर बना हैं।

    मीटिंग में  यह रहे मौजूद | Noida News

    जिला अधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष वर्मा, एडीएम लैंड बच्चू सिंह, एडिसनल डीसीपी अशोक कुमार, एडीएम अलीगढ़, एडीएम मथुरा, एडीएम आगरा, ओएसडी यमुना प्राधिकरण और भाकियू के राष्ट्रिय मिडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, मंडल अध्यक्ष आगरा रनवीरचाहर, मंडल अध्यक्ष अलीगढ विमल तोमर, जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, युवा पश्चिम उपाध्यक्ष पवन चौराली, जिलाध्यक्ष मथुरा चौधरी धर्मवीर, जिलाध्यक्ष हाथरस सत्यदेव पाठक, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अरबसिंह, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर जेवर क्षेत्र रोबिन नागर, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ सुंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Bangladeshi Refugees Plead : बांग्लादेशी शरणार्थियों की गुहार! ‘‘हमें भारत में जगह दो या हमें मार दो…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here