हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home अन्य खबरें सरसा पहुंचे र...

    सरसा पहुंचे राकेश टिकैत: किसान करेंगे एस पी ऑफिस का घेराव

    Sirsa Protest

    संयुक्त किसान मोर्चा के दिग्गज नेता भी पहुंचे

    सरसा सुनील वर्मा| किसानों के महापड़ाव में संयुक्त संघर्ष समिति से जगजीत सिंह दलेवाल, कुलवंत सिंह संधू, अभिमन्यु कुहाड , बलदेव सिंह सरसा, प्रगट सिंह जामा राय, मनदीप नथवान, प्रहलाद सिंह भा रूखेड़ा , लखविंदर व अन्य नेता पहुंच चुके हैं। बीते 11 जुलाई को भाजपा की मीटिंग के दौरान डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर हुए हमले के चलते सिरसा पुलिस ने 100 लोगों पर मामला दर्ज किया हुआ है जिसमें से 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार है।

    Rakesh-Tiket

    गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए आज किसानों ने एसपी ऑफिस के घेराव का ऐलान किया हुआ है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की गई है। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से लघुसचिवालय के मेन गेट के बाहर थ्री लेयर बेरिकेट्स लगाए गए है। वह एसपी ऑफिस तक आने के तमाम रास्ते भी बंद कर दिए गए है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    कंपनियां भी बुलाई गई है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। भूमणशाह चौक से एसपी ऑफिस तक का पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। किसान नेता लखविंद्र सिंह ने कहा कि आज संयुक्त मोर्चा के बड़े नेता पहुंच रहे है जिनमें चौ. राकेश टिकैत भी शामिल है। 11 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महापंचायत होगी। किसान आगु अपने विचार रखेंगे। उसके बाद एसपी ऑफिस का घेराव होगा। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा। लखविंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान एकता।

    Sirsa-Protest

    • किसानों के घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रसाशन अलर्ट
    • सुरक्षा व्यवस्था चाक चोबन्ध।
    • सुरक्षा में तैनात रहेंगी पैरामिलिट्री फोर्सेज। RAF और आईटीबीपी की टुकड़ियां  सिरसा।
    • पुलिस छावनी में तब्दील हुआ सरसा।
    • ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से रखी जायेगी नजर।
    • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई गई थ्री लेयर बेरिगेटिंग
    • वाटर कैनन, आंसू गैस व फायर ब्रिगेड की गाडियां तैनात।
    • अलग-अलग जगहों पर पुलिस बल हुआ तैनात।
    • महिला पुलिस कर्मी भी तैनात।
    • पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जाने वाले सभी रास्ते सील।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।