हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश हरियाणा के मु...

    हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में भाजपा के लिए लगा रहे ‘एड़ी-चोटी’ का जोर 

    Patiala News
    Patiala News:  रैली से संबंधित तैयारियों का दृश्य।

    6 फरवरी को हलका सनौर में रैली, नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

    • रैली में होगा भारी जमावड़ा, तैयारियां जोरों पर: सतपाल पूनियां

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरी ताकत झोंकी जा रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में, विशेषकर हरियाणा से सटे क्षेत्रों में, लगातार दौरे कर रहे हैं। भाजपा द्वारा हलका सनौर में 6 फरवरी को एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एक साल पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगानी शुरू कर दी है।

    पंजाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबसे अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और वे हरियाणा से सटे पंजाब के इलाकों में लगातार दौरे कर रहे हैं। 6 फरवरी को हलका सनौर के गांव पंजोला में भाजपा द्वारा रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही पंजाब भाजपा का पूरा नेतृत्व भी इस रैली में मौजूद रहेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विशेष भूमिका निभाई जा रही है और वे पगड़ी पहनकर रैलियों में पंजाबी भाषा में संबोधन कर रहे हैं। भाजपा नेता सतपाल पूनियां का कहना है कि पंजोला में होने वाली रैली में भारी जनसमूह जुटेगा और इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा पंजाब भाजपा का पूरा नेतृत्व पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। Patiala News

    जानकारी के अनुसार, आज भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पातड़ां पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ मुलाकात की। पिछले महीने हलका घनौर में भी वे एक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए थे, जहां भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह जुटने का आह्वान किया था। हाल के दिनों में लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई रैलियों में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें:– खेजड़ी बचाओ आंदोलन में कूदा सर्व समाज, बिश्नोई समाज साधु, 400 पुरुष महिलाएं आमरण अनशन पर