जजपा ने रैली के माध्यम से 2024 के चुनाव की भरी हुंकार

  • उप मुख्यमंत्री के अलावा जजपा के 5 विधायक व 2 मंत्री रैली में हुए शामिल
  • जजपा से जुड़े सभी वक्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बताया भावी मुख्यमंत्री
  • जजपा रैली में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने किया रैली को संबोधित
  • हरियाणा प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश विभिन्न क्षेत्रों में हुआ : दुष्यंत चौटाला
  • बुजुर्गो की पेंशन 5100 रुपए करवाकर चौ. देवीलाल की बुजुर्ग सम्मान नीति को बढ़ाएंगे आगे : चौटाला
  • हरियाणा देश में पहला राज्य जहां बीपीएल परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपए की : दुष्यंत
  • जननायक जनता पार्टी मजबूती के साथ भाजपा के साथ गठबंधन में कर रही है काम : पंचायत मंत्री

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा के भिवानी जिला के सैक्टर-13 मेला ग्राऊंड में आयोजित हुई जननायक जनता पार्टी की रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 2024 के लोकसभा चुनाव की हुंकार भरते हुए काय्रकतार्ओं को संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव में अब मात्र डेढ़ वर्ष बचा है। इसीलिए कार्यकतार्ओं को अब एकजुट होकर जुट जाना चाहिए। पार्टी के 5वें स्थापना दिवस पर आयोजित जनसम्मान दिवस रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश प्रतिदिन विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश विभिन्न क्षेत्रों में हुआ है। मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी बनाने की फैक्ट्री स्थापित की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– चार राज्यों की नई जातियों को मिलेगा एसटी का दर्जा

10 हजार गाड़ियों के निर्माण की क्षमता वाला प्लांट हरियाणा में आया है। वही हरियाणा के गुरूग्राम में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा लोजिस्टिक वेयर हाऊस स्थापित किया जा रहा है, जिसमें ई-कॉमर्स कंपनियां अपना व्यापार कर रही हैं।  यह बात उन्होंने आज भिवानी में जननायक जनता पार्टी के 5वें स्थापना दिवस पर आयोजित जनसम्मान दिवस रैली के मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कही। जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या में जजपा कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस रैली में 1200 वॉलियंटीयर कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाले हुए थे। वही रैली में हरियाणवी व पंजाबी कलाकारों ने आए हुए लोगों को मनोरंजन भी किया।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिलाए हरी व पीली चुनरी ओढकर हरियाणवी लोकगीत गाते हुए पहुंची। जननायक जनता पार्टी की रैली में जजपा के 5 विधायक, दो मंत्रियों वह खुद उपमुख्यमंत्री सहित सहित कई पूर्व विधायकों व पार्टी संगठन से जुड़े लोगों ने शिरकत की। पार्टी से जुड़े सभी वक्ताओं ने उपमुख्यमंत्री ने भावी मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। रैली में उपमुख्यमंत्री के आगे उप शब्द हटाकर मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात भी बार-बार कही गई।

प्रदेश में 10 हजार गाड़ियों के निर्माण की क्षमता वाला प्लांट हरियाणा में लगाया गया : दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पार्टी घोषणा पत्र में 5100 रुपए पेंशन दिए जाने की बात उन्होंने कही थी तथा 5100 रुपए पेंशन किए जाने का सवाल भी जगह-जगह उठता है। उन्होंने कहा कि पेंशन बढ़वाकर छोड़ेंगे तथा बुजुर्गो से किया वायदा आने वाले समय में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में जरूरतमंदों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का ईलाज नि:शुल्क दिया जा रहा है। हरियाणा देश में पहला ऐसा राज्य है, जिसमें बीपीएल परिवारों की आय सीमा एक लाख 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपए की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पदमा योजना, स्टार्टअप योजना, ई-व्हीकल जैसी योजनाओं से प्रदेश के लोगों की प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसानों को उनकी फसल के पूरे दाम दिए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की एक्साईज नीति के तहत अनेक शराब घोटालों को पकडकर राज्य का रेवेन्यु बढ़ाने का किया है। उपमुख्यमंत्री ने जजपा कार्यकतार्ओं से जनसभा के दौरान आह्वान किया कि वे हर बूथ पर एक सखी बनाने का कार्य करें, जो घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करें। आज पंचायती राज के तहत 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिला है, जिसके कारण 50 प्रतिशत माताएं-बहने चुनकर पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आगे आई है। ऐसे में जजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश के सभी 19 हजार बूथों पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी चाहिए।

इसी से चौ. देवीलाल का सपना पूरा होगा। वही जनसभा में पहुंचे हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि जननायक जनता पार्टी मजबूती के साथ भाजपा के साथ गठबंधन में काम कर रही है तथा प्रदेश को चौ. देवीलाल की नीतियों पर न्यूनतम कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। इस मौके पर रैली में जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित जजपा के विधायक भी शामिल रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।