हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ डीडी नेशनल पर...

    डीडी नेशनल पर रामायण और डीडी भारती पर महाभारत का प्रसारण शुरू

    Ramayan-and-Mahabharat

    कोरोना के कहर के चलते सरकार ने लिया निर्णय

    ताकि घरों में लोगों का समय आसानी से हो पास

    नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाऊन है। लोग अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सिर्फ टेलीविजन और इंटरनेट ही उनके टाइम पास का साधन रह गए हैं। लोगों के लिए एक राहत भरी खबर ये है कि सरकार ने इसी के मद्देनजर 28 मार्च से रामायण का डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे व रात 9 बजे और महाभारत का डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और सायं 7 बजे प्रसारण शुरू कर दिया है।

    अधिकारियों का मानना है कि रामायण और महाभारत का प्रसारण हुआ तो लोगों को समय घरों में आसानी से कट जाएगा। साथ ही नई पीढ़ी भी इनसे परिचित हो सकेगी। प्रसार भारती से सीईओ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।
    प्रसार भारती से सीईओ शशि शेखर ने लिखा है, हाँ हम रामायण और महाभारत के फिर से प्रसारण को लेकर बात कर रहे हैं। इसलिए हमें उन पक्षों से बात करना होगी, जिनके पास इनके राइट्स हैं। बने रहिए। जल्द अपडेट देंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की थी मांग

    लॉकडाउन के बाद से कई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किए थे। लोग अब ये भी याद दिला रहे हैं कि कैसे इतवार के दिन जब रामायण का प्रसारण होता था, जो सड़कें सूनी हो जाती थीं। आज भी सड़कें वैसे ही सूनी हैं तो क्यों न रामायण का प्रसारण किया जाए।

    लोग चुंबक की तरह टीवी से चिपकेंगे

    एक व्यक्ति ने ट्वीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना तथा प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को टैग करते हुए लिखा है कि टीवी पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत रोज दिखाए जाएं। दो एपिसोड रोज दिखाए जाएं। आइसोलेशन के दौरान ये दोनों सीरियल देखने के लिए लोग टीवी से चुम्बक की तरह चिपक जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।