हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home सरसा रानियां जन स्...

    रानियां जन स्वास्थ्य विभाग ने तोड़ी सड़क, राहगीरों के लिए बनी परेशानी का सबब

    Sirsa News
    रानियां जन स्वास्थ्य विभाग ने तोड़ी सड़क, राहगीरों के लिए बनी परेशानी का सबब

    कॉलोनीवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण करने की लगाई गुहार

    रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेंद्र गाबा)। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों व कॉलोनी में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत करीब 2 महीने पहले विभाग द्वारा अनाज मंडी के पीछे की साइड से निकलने वाली श्याम कॉलोनी की सड़क को उखाड़कर स्वच्छ पेयजल की पाइप डाली गई। Sirsa News

    पाइप डालने के उपरांत जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सड़क को तरंत दुरूस्त करना था, लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से करीब 500 मीटर लंबी इस सड़क का पुनर्निर्माण नहीं किया गया। बता दें कि यह सिरसा रोड़ से सड़क अनाज मंडी से होते हुए जीनियस स्कूल व श्याम कॉलोनी के बीच से धनुर और सुल्तानपुरिया रोड़ को आपस में जोड़ती है। जिसके चलते इस सड़क पर वाहनों और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है।

    पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को दुरूस्त करना भूला विभाग | Sirsa News

    यह सड़क बीते दो महीनों से कॉलोनी वासियों, स्कूली बच्चों, स्टाफ, राहगिरों, मंडी में आने जाने वाली भारी वाहनों व स्कूल बसों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क में गहरे गड्ढे, अत्यधिक चिकनी मिट्टी व पत्थर होने से अनेक बार राहगीर, स्टाफ व बच्चे दुपहिया वाहनों से गिरकर जख्मी हो चुके हैं। कॉलोनीवासियों द्वारा कई बार विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक विभाग ने सड़क को दुरुस्त नहीं किया। इस समस्या को लेकर कॉलोनी वासियों में विभाग के प्रति काफी नाराजगी भी है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण करने की गुहार लगाई है।

    कॉलोनी को जाने वाली इस सड़क को उखाड़ कर स्वच्छ पेयजल के लिए पाइपलाइन डाली गई है। विभाग की ओर से आधी सड़क को बना दिया गया है और बाकी रही आधी सड़क को अगले दो दिनों में सही तरीके से बना दिया जाएगा। Sirsa News
    – सुरेंद्र भाटिया, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग रानियां।