हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home चंडीगढ़ हरियाणा के बि...

    हरियाणा के बिजली मंत्री ने लोगों से की ये अपील, जल्दी पढ़ें

    Ranjit Singh Chautala
    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह की फाईल फोटो

    बिजली कटने के मैसेज के लिंक को क्लिक न करें: रणजीत

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाण के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Chautala) ने प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे साइबर ठगों से सतर्क रहें तथा बिजली कटने के किसी भी फर्जी लिंक को क्लिक न करें। सिंह ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि आजकल फर्जी संदेश के माध्यम से उपभोक्ताओं के साथ साइबर ठगी होने की जानकारी मिल रही है।

    बिजली उपभोक्ता इस तरह के मैसेज ‘आपका बिजली बिल बकाया है, बिजली बिल जमा करें, अन्यथा कुछ घंटों में आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। आदि से सतर्क रहें और न तो लिंक क्लिक करें और न ही ओटीपी शेयर करें। उन्होंने कहा कि बिजली निगमों ने उपभोक्ताओं को सतर्क करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। बिजली उपभोक्ताओं को ध्यान रखना है कि साइबर ठग प्रतिदिन नए नए तरीके अपना कर उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

    ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिजली निगम इस तरह का कोई भी संदेश उपभोक्ताओं को नहीं भेजते और न ही किसी उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी देते है और न ही किसी भी नम्बर पर सम्पर्क करने को कहते है। बिजली निगम द्वारा बिल बनते ही उपभोक्ता को ईमेल पर बिल और रजिस्टर्ड मोबाइल पर संदेश भेजते हैं जिसमें खाता नम्बर और बकाया राशि भी लिखी होती है। Ranjit Chautala

    इसके बाद भी यदि बिजली उपभोक्ता को अपने बिजली बिल को लेकर कोई संशय है तो वह नजदीकी बिजली कार्यालय या बिजली विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-180-4334 पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि यदि फिर भी किन्हीं कारणों से किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह सबसे पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें। Ranjit Singh Chautala

    यह भी पढ़ें:– नई ऊंचाइयों पर भारत-अमेरिका के रिश्ते

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here