हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश यूपी: उन्नाव ...

    यूपी: उन्नाव में हैदराबाद जैसी घटना, रेप पीड़िता को जलाया, हालत गंभीर

    (Rape Victim Burnt Alive In Unnao

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार | Rape Victim

    70 प्रतिशल झुलस गई महिला

    उन्नाव (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बिहार क्षेत्र में वीरवार सुबह कुछ लोगों ने रेप पीड़िता Rape Victim को आग लगाकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीन ने यहां यह जानकारी बताया कि 23 वर्षीय रेप पीड़िता मुकदमें के सिलसिले में वकील से मिलने के लिए रायबरेली जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। महिला का आरोप है कि तड़के करीब चार बजे शिवम त्रिवेदी आदि पांच लोगों ने उसे रोक लिया और ज्वनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया।

    • करीब 70 प्रतिशल झुलस गई महिला को उपचार के लिए लखनऊ ट्राम सेंटर भेज दिया गया है।
    • इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    • वीर ने बताया कि इसी साल मार्च में शिवम और शुभम नामक दो युवकों को नामजद किया था।
    • इसी मामले में महिला रायबरेली अपने वकील से मिलने के लिए स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी।
    • पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।