हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राशिद अली को ...

    राशिद अली को फिर मिला लड़का-लड़की का चुनाव-चिन्ह

    Kairana

    कैराना (संदीप इन्सां/सच कहूँ)। नगरपालिका परिषद Kairana के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे Rashid Ali को एक फिर लड़का-लड़की का चिन्ह आवंटित हुआ है। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष-2012 में इसी चुनाव-चिन्ह पर लड़कर चेयरमैन पद पर जीत हासिल की थी। वही, पति की जगह चुनावी मैदान में उतरी निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन की पत्नी जकिरा हसन को कंघे का चिन्ह मिला है। कैराना में नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। कैराना से नपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे पूर्व चेयरमैन राशिद अली को लड़का-लड़की का चिन्ह आवंटित हुआ है।

    वर्ष-2012 में हुए निकाय चुनाव में भी उन्हें लड़का-लडक़ी का चिन्ह मिला था। उस वक्त भी राशिद अली कैराना नपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बशीर अहमद को हराया था। हालांकि वर्ष-2017 में सपा की साइकिल पर सवार होने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राशिद अली एवं उनके समर्थक लड़का-लड़की के चुनाव-चिन्ह को भाग्यशाली मानकर चल रहे है।

    वही, नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी समर में उतरी निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन की पत्नी जकिरा हसन को कंघे का चुनाव-चिन्ह मिला है। इसके अलावा सेठपाल चौहान भाजपा के सिंबल कमल के फूल पर कैराना नगरपालिका के चेयरमैन हेतु चुनाव लड़ रहे है। कैराना में 15 व कांधला में 11 उम्मीदवार नपा अध्यक्ष पद हेतु अपनी किस्मत आजमा रहे है। वही, प्रतीक-चिन्ह आवंटन के दौरान तहसील मुख्यालय पर दावेदारों की भारी भीड़ नजर आई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here