हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लॉक हरदासपु...

    ब्लॉक हरदासपुर की साध-संगत ने मनाया पवित्र अवतार दिवस

    Ration-Distributed

     10 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन (Ration Distributed )

    सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर पटियाला। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार दिवस को समर्पित पटियाला जिले के ब्लॉक हरदासपुर की ब्लॉक स्तरीय नाम-चर्चा साध-संगत की ओर से धूमधाम से की गई। साध-संगत की ओर से नाम चर्चा वाले पंडाल को सुंदर टैंट, लड़ी, गुब्बारों आदि से सजाया हुआ था। इस मौके ब्लॉक भंगीदास तलविन्दर कुमार इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर नाम चर्चा की शुरूआत की। कविराजों ने डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथों में से शब्द वाणी की और साध-संगत को व्याख्या पढ़ कर सुनाई गई। इस मौके साध-संगत की ओर से मानवता के भले के लिए 10 मिनट सिमरन भी किया गया।

    इस मौके ब्लाक के जिम्मेवारों की ओर से साध-संगत को अधिक से अधिक मानवता भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साध-संगत की ओर से 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा गया। इस मौके 15 मैंबर अजैब सिंह, नाहर सिंह, रणधीर सिंह फौजी, सुखविन्दर सिंह, सेवा सिंह, लछमण सिंह, बहादर सिंह, मक्खण सिंह, गुरमीत सिंह, देशराज सिंह, बलविन्दर सिंह माजरी, जरनैल सिंह, बहादर सिंह सिद्धूवाल, दर्शन सिंह, प्रकाश सिंह, गुरतेज सिंह इन्सां भंगीदास हरदासपुर, मलकीत सिंह, प्रेमी सनी, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, अलग-अलग समितियों के सेवादार व बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।