हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश 15 जरूरतमंद प...

    15 जरूरतमंद परिवारों को बांटा एक-एक महीने का राशन

    दोनों हाथ खड़े कर साध-संगत ने पक्षी उद्धार मुहिम के तहत घरों की छतों पर परिंडे रखने का दोहाराया संकल्प

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय में रविवार को सरसा ब्लॉक की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी गांवों व जोनों से भारी तादाद में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा में उपस्थित साध-संगत ने 139 मानवता भलाई के कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। इसके अलावा ब्लॉक के फूड बैंक से 15 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। इस परहित कार्य में ब्लॉक के कृष्ण सेठी इन्सां परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया। जिन्होंने अपने बेटे की शादी की खुशी में यह सराहनीय कार्य किया है। रविवार को अलसुबह शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय में आयोजित हुई मासिक नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा लगाकर किया गया।

    इसके पश्चात नामचर्चा में मौजूद ब्लॉक के विभिन्न गांवों व जोनों से पहुंचे कविराजों ने सुन्दर-सुन्दर भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान नामचर्चा में उपस्थित साध-संगत को ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवारों ने मानवता भलाई के 139 कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों की सार-संभाल करते हुए पक्षी उद्धार मुहिम के तहत साध-संगत को अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए चोगा-पानी का प्रबंधन करने के लिए अधिक से अधिक मिट्टी के कसोरे (परिंडे) रखने का आह्वान किया गया तथा साध-संगत ने भी दोनों हाथ खड़े कर इन कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे उपस्थित साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक श्रवण किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here