हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पावन स्थापना ...

    पावन स्थापना माह के उपलक्ष में जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    सच कहूँ/सुभाष
    ऐलनाबाद। डेरा सच्चा सौदा के 74 वें रूहानी स्थापना माह व ‘जाम-ए-इन्सां गुरु का’ की 15वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्लॉक ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा खुर्द की साध-संगत ने तीन जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित किया। उक्त विषय पर जानकारी देते हुए जिम्मेदार राजकुमार इन्सां ने बताया कि गांव तलवाड़ा खुर्द की साध-संगत ने हमेशा मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। इसी कड़ी में अब रूहानी स्थापना माह की खुशी में तीन जरूरतमंद महिलाओं को एक-एक महीने का राशन वितरित किया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भी साध संगत द्वारा ऐसे मौकों पर छोटे बच्चों को खेल खिलौने व पाठ्य सामग्री वितरित की जाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here