हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पावन अवतार मा...

    पावन अवतार माह की खुशी में 15 परिवारों को दिया राशन

    Sadh-Sangat of Panchkula Block sachkahoon

    पंचकूला ब्लॉक की साध-संगत ने नामचर्चा के दौरान गाया गुरुयश

    पंचकूला (चरन सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज का पवित्र अवतार माह ब्लॉक पंचकूला की साध-संगत ने सेक्टर-23 नामचर्चा घर में धूमधाम से मनाया।

    नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने फूड बैंक से 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इससे पूर्व नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चा में जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत दिन-रात मानवता भलाई के कार्यों में लगी हुई है। आज भी हम पूज्य गुरु जी के अडोल आशिक हैं और हमारा दृढ़ विश्चास सदा अपने गुरु जी के प्रति बना रहेगा। साध-संगत अब दोगुनी रफ्तार के साथ मानवता भलाई के कार्य करेगी। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने 135 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प भी किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।