हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में हस्तिनापुर के रविंद्र ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए यूट्यूब पर देखे थे तौर-तरीके

    Gurugram Crime News
    Gurugram Crime News: गुरुग्राम में हस्तिनापुर के रविंद्र ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए यूट्यूब पर देखे थे तौर-तरीके

    रोपित महिला सोनी देवी आरोपी रविन्द्र के साथ फोन के माध्यम से संपर्क में रही

    • आरोपी रविन्द्र की प्रेमिका/मृतक विक्रम की पत्नी व एक अन्य आरोपी सहित दो काबू
    • प्रेमी के साथ अपने पति ही हत्या करने की बनाई थी योजना

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram Crime News: अपने साथ बलात्कार होने और बलात्कार करने के आरोपी द्वारा उसके पति की हत्या की पुलिस को कहानी बताने वाली महिला का झूठ पकड़ा गया। सच यह है कि हत्या की वारदात में वह खुद भी शामिल रही। प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति की हत्या करवाई। इसके बाद उसके शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके पे्रमी समेत पांच लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। महिला के प्रेमी ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए यूट्यूब पर तरीके खोजे।

    थाना उद्योग विहार के प्रबंधक निरीक्षक बलराज के नेतृत्व में टीम ने प्रभारी कार्रवाई करते हुए हत्या का खुलासा किया है। बता दें कि 28 जुलाई को एक महिला ने थाना उद्योग विहार में शिकायत देकर कहा कि उसका 37 वर्षीय पति 27 जुलाई से लापता है। इस शिकायत पर पुलिस ने उसके पति की तलाश शुरू की और केस दर्ज किया। महिला ने 31 जुलाई को फिर से थाना उद्योग विहार में एक शिकायत देकर कहा कि डूंडाहेड़ा में रविंद्र नामक व्यक्ति उनके कमरे के साथ में ही किराए पर रहता है। Gurugram Crime News

    मार्च-2025 में उसके पति के कम्पनी में जाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। रविन्द्र ने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो वायरल कर देगा। उसके पति को उठवा देगा। उसे शक है कि रविंद्र ने ही उसके पति को 26 जुलाई को कंपनी से उठवाया है। पुलिस ने इस केस में अन्य धाराएं जोड़ीं और जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

    आरोपी रविंद्र को यूपी के हस्तिनापुर से किया गिरफ्तार | Gurugram Crime News

    पुलिस ने एक अगस्त 2025 को महिला से बलात्कार के आरोपी रविंद्र निवासी गांव हस्तिनापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश से काबू किया। अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपी ने खुलासा कियाा कि वह किराये पर गाडिय़ां बुक करने का काम करता है। उसके शिकायतकर्ता महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते से महिला के पति विक्रम को 26 जुलाई को कंपनी से घर जाते समय अपने तीन साथियों के साथ अगवा कर लिया था। एक रस्सी से विक्रम का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बार उसने विक्रम के शव को एवीएल सोसायटी गांव मोहम्मदपुर सेक्टर-36 के निकट दफना दिया था।

    ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकलवाया शव

    आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर जाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन से विक्रम के शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य हत्यारोपी रविंद्र द्वारा दी गई जानकारी के आाधर पर पुलिस ने दो जुलाई को गांव बसतौर नारंग जिला मेरठ से दो और आरोपियों मनीष व फरियाद को काबू किया। दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं। इनके अलावा पुलिस ने अन्य आरोपी सोना देवी निवासी गांव छत्तीहर जिला नवादा (बिहार) वर्तमान निवासी गांव डुंडाहेड़ा गुरुग्राम व संतरपाल निवासी गांव हस्तिनापुर जिला मेरठ को भी गिरफ्तार किया है।

    बेटी ने आरोपी के मोबाइल में मां के साथ अश्लील वीडियो देखा

    पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला सोनी देवी का आरोपी रविंद्र के साथ करीब एक साथ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविंद्र ने महिला सोनी देवी के साथ अश्लील वीडियो भी बना रखे थे। महिला सोनी देवी व विक्रम (मृतक) के एक लडक़ा व एक लडक़ी है। उनकी लडक़ी ने आरोपी रविन्द्र के फोन में अपनी मां के अश्लील वीडियो देखा और अपने पापा विक्रम को बता दिया। यह बात आरोपी रविंद्र व विक्रम की पत्नी सोना देवी को पता चल गई। इसके बाद उन्होंने विक्रम की हत्या की योजना बनाई। Gurugram Crime News

    आरोपी सन्तरपाल ने शव दफनाने को खोदा था गड्ढा

    आरोपी रविन्द्र व आरोपित महिला सोना देवी ने अपने पति विक्रम की हत्या करने के, हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के व हत्या से बचने के लिए यूट्यूब पर तौर-तरीके खोजे। इसके बाद पूरी अपराधिक कार्रवाई को अंजाम दिया। मोहम्मदपुर में एवीएल सोसायटी के नजदीक आरोपी सन्तरपाल ने रविन्द्र के कहे अनुसार गढ्ढा खोदा था। शव को इसलिए दफनाया, ताकि व गल जाए और बदबू ना आए। इस पूरी योजना में आरोपित महिला सोनी देवी आरोपी रविन्द्र के साथ फोन के माध्यम से संपर्क में रही थी।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब सरकार 800 लोगों की टीम से करवाएगी सर्वे, खर्चे जाएंगे करोड़ों