हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home खेल आरसीबी ने चेन...

    आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया

    Bengaluru
    Bengaluru आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया

    बेंगलुरु। टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पड़िक्कल (50) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 48) की विस्फोटक पारियों के बाद भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स 43 रनों से शिकस्त दी। यह आरसीबी की टूनार्मेंट में दूसरी जीत तथा सीएसके की तीसरी हार है। 250 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछ करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स शुरूआत से दबाव में दिखी और उसने मात्र 30 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (सात), आयुष म्हात्रे (एक) और संजू सैमसन (नौ) रन बनाकर आउट हुये। सरफराज खान विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कार्तिक शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने सरफराज खान को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सरफराज खान ने 25 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (50) रनों की पारी खेली। इसी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने कार्तिक शर्मा (छह) को भी अपना शिकार बना लिया। शिवम दुबे 13 गेंदों में 18 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे प्रशांत वीर को आउटकर पवेलियन भेज दिया। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 43 रन बनाये। 17वें ओवर में सुशय शर्मा ने जेमी ओवर्टन को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को आठवां झटका दिया। जेमी ओवर्टन ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 37 रन बनाये। नूर अहमद आठ रन बनाकर आउट हुये। आरसीबी के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स को 19.4 ओवरों में 207 रन पर समेट कर मुकाबला 43 रनों से जीत लिया।

    आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। जेकब डफी, अभिनंदन सिंह और कुण्राल पंड्या को दो-दो विकेट लिये। सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ तीन विकेट पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। पांचवें ओवर में अंशुल काम्बोज ने विराट कोहली को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। विराट कोहली ने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने फिल सॉल्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 11वें ओवर में शिवम दुबे ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 46 रन बनाये। 15वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड आउट किया। पड़िक्कल ने 29 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड ने 25 गेंदों में तीन चौके और आठ छक्के लगाते हुए नाबाद 70 रनों की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में एक चौका और छह छक्के उड़ाते हुए नाबाद 48 रन बनाये। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल काम्बोज, शिवम दुबे और जेमी ओवर्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।