हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेडीमेड गारमे...

    रेडीमेड गारमेंट दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

    Kolkata News

     पुलिस ने 8-10 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, जांच शुरू

    (Murder)

    जगाधरी (सच कहूँ न्यूज)। गांव अमादलपुर में 8-10 युवकों ने रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाने वाले युवक को पीट-पीटकर जान से मार डाला। मृतक के भाई ने माली माजरा निवासी अभिषेक कांबोज, भोगपुर निवासी सोनू गुर्जर, चरणजीत राणा, बूड़िया निवासी बिलाल व चूना भट्टी निवासी आबिद समेत 8-10 युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही श्ुारू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया। बूड़िया थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई चांद मोहम्मद की शिकायत पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

    मृतक की पहचान बूड़िया निवासी 28 साल के शादाब के रूप में हुई 

     बुधवार रात को अमादलपुर में अपने दोस्त पिंटू राणा के पास गया था। वहां आरोपी युवकों ने उसे घेर लिया और डंडों व रॉड से पीटा। हत्या की यह वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई। (Murder)

    पुलिस को दी शिकायत में चांद मोहम्मद ने बताया कि शादाब की बूड़िया में थाने के सामने रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। उसका सोनू और अभिषेक के साथ कई बार विवाद हो चुका है। इस वजह से रंजिश चल रही थी। बुधवार को भी शादाब और सोनू के बीच गाली गलौज हुई थी।

    • इसलिए सोनू ने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला किया।
    • ग्रामीणों ने शादाब को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई।
    • पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
    • सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।