हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश देश में एक दि...

    देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले, ठीक हाेने वालों की संख्या भी सर्वाधिक

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में Coronavirus (कोविड-19) संक्रमण के उत्तरोत्तर बढ़ते मामलों के बीच एक सुखद तथ्य यह भी है कि इस बीमारी से निजात पाने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में एक दिन में ही करीब पांच हजार नये मामले सामने आए हैं वहीं इसी अवधि में सर्वाधिक लगभग चार हजार मरीज ठीक हुए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 90 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है तथा अब यह विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के सर्वाधिक आंकड़ों वाले देशों की सूची में 11वें स्थान पर आ गया है।

    कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित | Coronavirus

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4987 नए मामले सामने आए हैं और 3956 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि इसी अवधि में 120 लोगों की मौत हुई है। देशभर में अब तक कुल 90,927 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2872 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34,109 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1606 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 30,706 हो गयी है तथा कुल 1135 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7088 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में गुजरात दूसरे नंबर पर है और यहां संक्रमितों की संख्या पांच अंकों में आ गयी। गुजरात में अब तक 10,988 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 625 लोगों की मृत्यु हुई है।

    यह भी पढ़े – सीएम खट्टर के गृह नगर करनाल में टूटी नहर, जोड़ने में जुटे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।