हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home स्वास्थ्य जानें, त्वचा ...

    जानें, त्वचा के लिए कैसे अनुकूल है फेस मास्क

    Red Cross

    रेडक्रॉस खादी ग्रामोद्योग से खरीदेगी साढ़े दस लाख मास्क

    नई दिल्ली। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने खादी ग्रामोद्योग को साढ़े दस लाख फेस मास्क का आॅर्डर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ट्वीट करके आज यह जानकारी दी कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने खादी ग्रामोद्योग को 3.30 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा आॅर्डर दिया है। इसके तहत खादी ग्रामोद्योग रेडक्रॉस सोसाइटी को उच्च गुणवत्ता वाले साढ़े दस लाख मास्क की आपूर्ति करेगा।

    डॉ .हर्षवर्धन ने कहा कि खादी के मास्क की लोकप्रियता बढ़ रही है और इस नये आॅर्डर से स्थानीय स्तर पर उत्पादन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। ये मास्क त्वचा के अनुकूल हैं और जैविक रूप से नष्ट किये जाने वाले हैं और इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।