हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी हिसार की बेटी...

    हिसार की बेटी रीना ने माऊंट एल्ब्रूस चोटी पर फहराया तिरंगा

    अगला मिशन 2023 में एवरेस्ट को फतह करने का

    हिसार। (सच कहूँ/ श्याम सुन्दर सरदाना) स्थानीय मिलगेट श्यामलाल बाग निवासी रीना भट्टी रूस की माऊंट एल्ब्रूस चोटी पर ईस्ट व वेस्ट दिशा में भारत की शान तिरंगा फहराकर देश की पहली बेटी बनी। पर्वतारोही रीना भट्टी का वापिस लौटने पर नगर में भव्य स्वागत हुआ, जिसे देख रीना भट्टी के माता-पिता फूले नहीं समा रहे। पर्वतारोही रीना भट्टी ने पत्रकारों से अनुभव सांझा करते हुए बताया कि रूस की दो पीक एल्ब्रूस चोटी की चढ़ाई 5642 व 5621 मीटर है। मैंने मन में दृढ़ निश्चय किया था कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जहां पूरा भारत आजादी का 75वां महोत्सव मना रहा होगा तो उस दिन मैं उस चोटी पर देश का तिरंगा लहरा दूंगी।

    वहां के मइनस 25 से 30 डिग्री मौसम के साथ अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अग्रसर थे। वहीं 45 से 55 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं भी हमारे लक्ष्य में बाधा बन रही थी। 24 घण्टे में इस चढ़ाई को पूरा करते हुए मैंने 15 अगस्त को ही उस चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। दूसरी दिशा में 5621 मीटर की चढ़ाई करके अगले दिन तिरंगा फहराया गया। इस सारी यात्रा में देश के प्रति सच्चे प्यार व मन के दृढ़ निश्चय ने ही मुझे अपना लक्ष्य हासिल करवाया जबकि वहां का मौमस हाथ पैर सुन्न करने वाला रहा। रीना भट्टी ने बताया कि इस अभियान से पूर्व आर्थिक परेशानी की थी, क्योंकि उसके पिता बलवान सिंह दुकानदार हैं और माँ बाला देवी गृहिणी हैं।

    आर्थिक परेशानी को उनके नजदीकियों ने सहायता कर दूर किया, जिसके लिए वे उनकी आभारी हैं। रीना भट्टी ने बताया कि उनका अगला मिशन 2023 में माऊंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने का है। रीना ने बताया कि उनकी इस कामयाबी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, खेल मंत्री संदीप सिंह, स्वास्थय मंत्री अनिल विज व डॉ. कमल गुप्ता ने मुझे ट्वीट कर बधाई दी, जिससे मुझे काफी अच्छा लगा। इस मौके पर अंजनी कुमार खारियावाला, प्यारेलाल लाहौरिया, रामनिवास कोहली वाला, एन.के. गोयल, सत्यपाल अग्रवाल, लवकेश भाटिया, वीरेंद्र गुप्ता, बलवान सिंह, बाला देवी, डॉ. वैभव बिदानी, अमन कुमार, दूनीचंद गोयल आदि भी उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here