हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रंजिश के चलते...

    रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने युवक को घर से अगवा कर पीटा

    आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) उपमंडल के गांव कंधवाला अमरकोट निवासी एक युवक को बीती रात उसके ही नजदीकी रिश्तेदारों ने रंजिश के चलते मारपीट की और घर से जबरन उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। जहां से उसे भाई केरा पुलिस थाने के हवाले कर दिए। मामले की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने आज सुबह उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया तथा पीड़ित के बयान के आधार पर आधा दर्जन से अधिक नामजद लोगों सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– बठिंडा में सड़क किनारे गलत खड़ी गाड़ियों ने लोगों की जेब से निकवाए 84 लाख रुपए

    पुलिस को दिए बयान में सुखदेव सिंह पुत्र काला सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मलोट के गांव झुगियां निवासी उसके कुछ रिश्तेदार गत रात्रि पिकअप पर सवार होकर उसके घर आए और उससे मारपीट शुरु कर दी। जब बीच बचाव में उसकी मां कमलजीत और पत्नी बिमला व भाई संजीव आए तो उनसे भी मारपीट की। उक्त लोग उसे जबरन अपने साथ अपने गांव ले गए और फिर से मारपीट करते हुए उसे भाई का केरा थाने में पुलिस के हवाले कर दिया।

    इधर इस दौरान उसके परिजनों ने इसकी सूचना थाना बहाववाला पुलिस को दी जिन्होंने उसे वहां से यहां लाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने मंजीत सिंह पुत्र चंदूराम,राकेश पुत्र भोलाराम, गुरचंद पुत्र छिंदर, सिद्धू पुत्र मग्घर सिंह, आकाश पुत्र छिंद्रपाल और दीपू पुत्र बलजीत सिंह निवासी झुग्गी उढ़ा थाना कबरवाला तथा गोरा पुत्र देसू निवासी मलको डबवाली थाना लंबी सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here