हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश कड़ाके की ठंड ...

    कड़ाके की ठंड से ठिठुरते लोगों को धूप ने दिलाई राहत

     करीब एक सप्ताह बाद नहीं नजर आया कोहरे का असर

    सरसा/ हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पिछले करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह जहां कोहरा नहीं छाया वहीं तल्ख धूप निकलने से लोगों की दिनचर्या सुचारू हुई। इससे पहले मंगलवार रात्रि को भी कोहरे का असर नजर नहीं आया। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार बुधवार को पिछले दिनों की अपेक्षा क्षेत्र के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। गौरतलब है कि मंगलवार तक शीतलहर चलने से पारा लगातार गिर रहा था। दिनभर शीतलहर चलने से कंपकंपी छूट रही थी। करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में घना कोहरा छा रहा था। शाम ढलते ही समूचा इलाका कोहरे की आगोश में समा जाता।

    छाया- सुशील कुमार

    करीब एक सप्ताह बाद नहीं नजर आया कोहरे का असर

    लेकिन बुधवार को मौसम पलटने से सुबह के समय बाजारों में भी रौनक नजर आई। लोगों को तल्ख धूप ने गर्म कपड़े उतारने के लिए मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार हनुमानगढ़ जिले और सरसा में 31 दिसम्बर तक बारिश की संभावना नहीं है।

    हालांकि 29 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान हैं। इससे 30 दिसम्बर तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी तथा 31 दिसम्बर से पुन: तापमान में गिरावट और शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। चार दिनों में अधिकतम तापमान 15.0 से 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 से 9.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 11-55 प्रतिशत हो सकती है। हवा की औसत गति 6.0 से 11.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here