हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश रिमझिम बारिश ...

    रिमझिम बारिश से उमस भरी प्रचंड गर्मी से राहत

    Rain in Chandigarh

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रचंड गर्मी और उमस से परेशान पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी और इससे लगे क्षेत्रों के लोगों को लंबे इंतजार बाद गुरुवार सुबह हुई रिमझिम बारिश से सुकून मिला। इस बीच मौसम विभाग ने झमाझम बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच लोग उमस से ज्यादा परेशान रहे। दिल्ली की उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। ऐसे में लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। इस बार मानसून के पहुंचने में देरी हुई। मौसम विभाग ने पहले दिल्ली में 27 जून से बारिश का अनुमान जताया गया था। इसके बाद विभाग ने अनुमान व्यक्त किया था कि 30 जून से एक जुलाई तक दिल्ली में मॉनसून दस्तक दे सकता है, तब तक उमस परेशान करेगी।
    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य औसत तापमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

    चंडीगढ़

    बारिश की तीव्रता के आधार पर यह 35 डिग्री तक गिर सकता हैं

    मौसम विभाग के पूवार्नुमान के बाद दिल्ली यातायात पुलिस ने गुरुवार को यात्रियों के लिए एक सलाह जारी की। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, “मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।” इससे पहले मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। विभाग ने कहा, ‘गुरुवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। बारिश की तीव्रता के आधार पर यह 35 डिग्री तक गिर सकता है, जो पूरे शहर में अलग-अलग होगा।
    विभाग ने कहा कि मॉनसून के गुरुवार या शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here