हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश Relie : कोरोन...

    Relie : कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 10 हजार से कम रही

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना के दैनिक संक्रमण के मामले अब 10 हजार से नीचे आ गए हैं और पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9531 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या चार करोड 43 लाख 48 हजार 960 तक पहुंच गयी है वहीं संक्रमण दर में कमी और रिकवरी दर में वृद्धि के मद्देनजर सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 97,648 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 210.02 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 26 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच लाख 27 हजार 368 तक पहुंच गई है। देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 97,648 हो गयी है। सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है। रिकवरी दर 98.59 प्रतिशत हो गयी हैं।

    पंजाब में सक्रिय मामले बढ़े

    मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दो लाख 29 हजार 546 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 27 लाख 25 हजार 504 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
    देश के 37 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में से 11 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना सक्रिय मामले बढ़े हैं और बाकी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों में कमी आयी है। इस अवधि में पंजाब में सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े हैं। राज्य में सक्रिय मामले 217 बढ़कर 16259 हो गये हैं। राज्य में इस बीमारी से अब तक 747101 लोग ठीक हो चुके हैं। तथा दो और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17877 हो गई है।

    कर्नाटक में कोरोना के मामलो में बढ़ोत्तरी

    इसके बाद असम में 97 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 3027 हो गयी। राज्य में इस महामारी से अब तक 732506 लोग मुक्त हो चुके है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8023 पर स्थिर है। केरल में 77 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 7851 हो गयी। राज्य में इस महामारी से अब तक 6665823 लोग मुक्त हो चुके है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 70713 पर बरकरार है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 56 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 10508 तक पहुंच गयी और 662 मरीजों के कोविड मुक्त होने से इस बीमारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3990113 हो गई है। इस महामारी से दो और मरीजों की जान जाने से मतृकों का आंकड़ा बढ़कर 40210 हो गया है। इसके बाद गोवा में सक्रिय मामलों की संख्या 28 बढ़कर 1060 हो गयी है। इस अवधि में 87 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 250057 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 3857 पर स्थिर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here