हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एटीएम से छेड़छ...

    एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले दो हजार

    सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई करतूत

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जवाहर नगर थाना इलाके में एक युवक द्वारा एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने बताया कि एक युवक सीसीटीवी कैमरे में मशीन से छेड़छाड़ करता नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

    जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि घनश्याम निवासी हाल शाखा प्रबंधक कोपरेटिव बैंक जवाहरनगर ने मामला दर्ज करवाया कि थाना इलाके में स्थित गोल मार्केट में बैक के बाहर जो एटीएम लग रहा था 29 मई को एक युवक द्वारा छेड़खानी कर दो हजार रुपए निकाले गए है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में एक युवक एटीएम में छेड़छाड़ करता दिखा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।